Posts

Showing posts from September, 2024

छोटा हो रहा ओजोन परत का छेद

Image
 काॅपर निकस एटमाॅसफेयर मॉनिटरिंग सर्विसेस (CAMS) के वैज्ञानिकों ने बताया है कि ओजोन परत के छेद(hole) सिकुड़ रहा है। साथ ही ये भी संभावना जताया है कि जल्द ही ये होल पूरी तरह से बंद भी हो सकता है।जो कि अच्छा संकेत है।    क्या होता है ओजोन? पृथ्वी के सतह से 17-25km ऊपर समतापमंडल (stratosphere) मे वायुमंडलीय ओजोन(O3) की परत मौजूद होती है जो सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणो (ultraviolet radiation ) से पृथ्वी पर मौजूद जीवन को बचाती है।  Atmosphere के satelite स्टडी से पता चला था कि दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद Antarctica क्षेत्र के ऊपर का ओजोन परत 1970 के दशक से काफी पतली हो गई है।        अखिर क्यों पतला हुआ ओजोन परत ? ओजोन परत का क्षय या पतला होने का कारण ग्रीन हाउस गैसेस (CO2,CH4,CFCs,N2O) है। इनमे से भी मुख्य रूप से जिम्मेदार Chlorofluorocarbon(CFCs) है। पहले इसका उपयोग प्रशीतक(refrigeration) के उत्पादन में व्यापक रूप से किया जाता था।  ये CFCs वायुमंडल में जाकर क्लोरीन गैस निकालती है। क्लोरीन, ओजोन( O3) से अभिक्रिया करके क्लोरीन मोनो आक्साइड(ClO) और ऑ...

क्यूँ दुनिया का सबसे सूखा मरूस्थल हरा-भरा हो रहा।

Image
मरूस्थल प्रकृति में होना जरूरी है।सोचिए अगर मरूस्थल हरा भरा होने लगे तो! अफ्रीका महाद्वीप मे स्थित सहारा मरूस्थल का दक्षिणी सीमा हरा-भरा और पेड़ पौधे दो गुने से छह गुने आकार मे बढ़ रहे है। ये दुनिया के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।  वैज्ञानिक इसके लिए El nino(तापमान मे वृद्धि से पर्यावरण मे होने वाले हानिकारक परिवर्तन जिसके फलस्वरुप जलवायु के पैटर्न में विचित्र परिवर्तन होना)का कारण मान रहे।  साथ ही तापमान बढ़ने से Intertropical Convergence Zone (ITCZ) प्रभावित होता है जिसके कारण बारिस अत्याधिक होती है।  Intertropical Convergence Zone पृथ्वी के चारो ओर कम दबाव वाले बादलों के पट्टी होते है जो आम तौर पर भूमध्य रेखा पर स्थित होते है। जब उत्तरी गोलार्द्ध (उत्तर-पूर्व )और दक्षिणी गोलार्द्ध (दक्षिण- पूर्व)की हवाएं एक साथ भूमध्य रेखा पर आती है तो अक्सर गरज के साथ भारी बारिश होती है।  भारी बारिश के कारण सहारा मरूस्थल हरा भरा तो हो रहा लेकिन मरूस्थल मे पाए जाने वाले प्राणी का शरीर कम पानी और अधिक तापमान के लिए adopt होता है एसे मे उनके लिए संकट की स्थिति आ सकती है  साथ ह...

पोटैशियम शरीर के लिए क्यूँ आवश्यक है!

Image
  शरीर के सामन्य प्रक्रियाओं को चलाने के लिए बहुत सारे तत्वों की आवश्कता होती है। उन तत्वों में से एक मुख्य तत्व पोटैशियम भी होता है।  पोटैशियम electrolytic बैलेंस तो बनाता ही है साथ ही साथ इसका मुख्य कार्य सोडियम से मिल के neurons के अंदर विभिन्न उत्तेजनाओं(stimulus)के प्रति action potantial उत्पन्न कराते है जिससे सूचना हमारे केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (Brain और spinal cord) तक पहुंचता है। इस तरह हम कह सकते है कि पोटैशियम हमारे न्यूरॉन की क्रियाशीलता को बनाये रखता है। जिससे मांसपेशियो ं में संकुचन होता रहता है।  शरीर में पोटैशियम की कमी हो जाए तो- Abnormal heart beat ,Fatigue(थकान), weakness, muscle cramp etc होने लगता है  पोटैशियम का मुख्य श्रोत- banana, tomato, spinch, dry fruit etc.                (~Ayush Ranjan ✍)

हिन्दी दिवस विशेष

Image
  हिन्दी दिवस को लेकर थोड़ी मेरी अलग विचारधारा है ।ज्यादातर लोग आज इस भाषा के संकट पर चिंता व्यक्त कर रहे। लेकिन मेरा एसा मानना है कि भाषा कोई भी हो उसका विकास करने वाला मनुष्य ही होता है चुकी जिस भी चीज़ का विकास मनुष्य द्वारा होता है उसमें परिवर्तन सामन्य बात होता है।  हिन्दी का विकास एसा नहीं है कि एक ही बार में हो गया, इसका विकास कई काल खण्डों में हुआ है और आगे भी होता रहेगा , एसा भी हो सकता है कि संस्कृत की तरह बस किताबों तक ही सीमित रह जाए।  चुकी मनुष्य केवल एक ही भौगोलिक क्षेत्र मे नही रहता बल्कि अलग अलग भौगोलिक क्षेत्रों मे रहता है और वो वहां के वातावरण के प्रभाव मनुष्य के शारीरिक गठन के साथ-साथ उसके स्वभाव व ध्वनि पध्दति पर भी पड़ता है इसलिए विभिन्न क्षेत्रों मे बोली जाने वाली भाषा उच्चारण और शब्दावली मे अन्तर होता है।  इस तरह से हम कह सकते है भौगोलिक विभाजन के कारण स्थानीय भाषाएं और बोली उत्पन्न होती है इसलिए किसी भाषा को राष्ट्रीय भाषा या राज्य भाषा का संज्ञा देना मूर्खतापूर्ण कार्य है। एक बार इसकी कोशिश साल 1965 में तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्...

Sleep

Image
  चलिए नींद के बारे मे कुछ जानते है-       हम  सब रात रात मे कई बार नींद के विभिन्न चरणों से गुजरते है। हल्के से गहरी नींद फिर वापस। इस तरह नींद के 3 चरण होते है- (1) Light sleep :-हल्की नींद में शरीर की प्रक्रियाए धीमी हो जाती है ,इसमें जगना असान होता है। 2)Rapid Eye moment (REM):- इस स्टेज में पलक के नीचे आँख flick करती है। स्वप्न इसी स्टेज में आता है।  (3)Deep Sleep:-इस स्टेज में बॉडी सिस्टम एकदम से धीमा हो जाता है तथा जगना अत्याधिक कठिन हो जाता है।

बहराइच में भेड़ियों का आतंक

Image
  भेड़िया बहुत ही चालाक और कमाल का predator(शिकारी)होते है,ये ज्यादातर अपने समुह में रहना पसंद करते है। इनमे सूंघने की क्षमता बहुत ज्यादे होती क्यूंकि इनमे olfactory neurons इंसानों के olfactory neurons से 40 गुना अधिक होता है। सूंघने की क्षमता अधिक होने के कारण एसा माना जाता है कि ये जिस जंगल में रहते है उस जंगल को map की तरह नाप देते। साथ ही olfaction से prey(शिकार) को असानी से पता लगा लेते है। इनके यूरिन और पंजे के पैड में मौजूद gland से एक रासायनिक पदार्थ निकालते है जिसे pheromones कहते है।Pheromones के कारण ये एक दूसरे से communicate करते हैं और साथ में रहते है।  उत्तर प्रदेश के बहराइच के जंगल से निकल के भेड़िया इंसानी बस्तियों में आ गए है इसके पीछे बहुत सारे कारण हो सकते है लेकिन मुख्य कारण जंगलों की ओर ह्यूमन एक्टिविटी का बढ़ना है।जंगल में ह्यूमन एक्टिविटी बढ़ने से जंगल का पूरा ecosystem disturb हो जाता है जिससे जानवर dispers या migrate होने शुरू हो जाते है। जंगलों में predator के लिए भोजन की उपलब्धता कम हो जाती है और ये predator इंसानी क्षेत्रों मे आ जाते है। हालाकि भे...