क्यूँ दुनिया का सबसे सूखा मरूस्थल हरा-भरा हो रहा।
मरूस्थल प्रकृति में होना जरूरी है।सोचिए अगर मरूस्थल हरा भरा होने लगे तो!
अफ्रीका महाद्वीप मे स्थित सहारा मरूस्थल का दक्षिणी सीमा हरा-भरा और पेड़ पौधे दो गुने से छह गुने आकार मे बढ़ रहे है। ये दुनिया के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।
वैज्ञानिक इसके लिए El nino(तापमान मे वृद्धि से पर्यावरण मे होने वाले हानिकारक परिवर्तन जिसके फलस्वरुप जलवायु के पैटर्न में विचित्र परिवर्तन होना)का कारण मान रहे।
साथ ही तापमान बढ़ने से Intertropical Convergence Zone (ITCZ) प्रभावित होता है जिसके कारण बारिस अत्याधिक होती है।
Intertropical Convergence Zone पृथ्वी के चारो ओर कम दबाव वाले बादलों के पट्टी होते है जो आम तौर पर भूमध्य रेखा पर स्थित होते है। जब उत्तरी गोलार्द्ध (उत्तर-पूर्व )और दक्षिणी गोलार्द्ध (दक्षिण- पूर्व)की हवाएं एक साथ भूमध्य रेखा पर आती है तो अक्सर गरज के साथ भारी बारिश होती है।
भारी बारिश के कारण सहारा मरूस्थल हरा भरा तो हो रहा लेकिन मरूस्थल मे पाए जाने वाले प्राणी का शरीर कम पानी और अधिक तापमान के लिए adopt होता है एसे मे उनके लिए संकट की स्थिति आ सकती है साथ ही मरूस्थल के पारिस्थितिक तंत्र पर बुरा असर देखने को भी मिल सकता है।
(~Ayush Ranjan ✍)
Comments
Post a Comment
Do leave your comments